8th Pay Commission कब लागू होगा? Government Employees-Pensioners के लिए बड़ी Update! Interview with Ashwini Rana

आज हम बात करने जा रहे हैं 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर, जिसे लेकर बार-बार चर्चाएं हो रही हैं कि यह कब लागू होगा और कितना पैसा बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इसे जनवरी 2027 या उसके अंत तक लागू किया जा सकेगा। इन सभी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमारे साथ एक्सपर्ट अश्विनी राणा जी मौजूद हैं। सर, आपका स्वागत है।

अश्विनी राणा: नमस्कार।

Anchor : सर, रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि यह जनवरी 2027 से लागू होगा, जबकि पहले दिसंबर 2027 की बात थी। इस पर आपकी क्या राय है?

अश्विनी राणा: देखिए, सोशल मीडिया के दौर में हर महीने नए अपडेट आते रहते हैं। आयोग को 18 महीने का समय दिया गया है, लेकिन प्रक्रिया लंबी होती है। राहत की बात यह है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से इसका लाभ मिलेगा और देरी होने पर उन्हें पूरा एरियर (Arrears) भी दिया जाएगा।

Anchor : सर, सरकार ‘MyGov’ पोर्टल पर लोगों से सुझाव भी मांग रही है। इस इनिशिएटिव को आप कैसे देखते हैं?

अश्विनी राणा: यह एक बहुत अच्छा कदम है। कमीशन ने सुझाव देने का समय 31 मई तक बढ़ाया है। कभी-कभी एक आम कर्मचारी का सुझाव यूनियंस के मेमोरेंडम से ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

Anchor : एरियर की बात करें, तो 2 साल का बंपर एरियर कितना हो सकता है?

अश्विनी राणा: पिछले वेतन आयोग का खर्च करीब 1 लाख करोड़ था। इस बार यह 1.5 लाख करोड़ से 2 लाख करोड़ के बीच जा सकता है, क्योंकि इसमें लगभग 50 लाख कर्मचारी और 60 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

Anchor : इस बार भत्तों (DA, HRA) पर विशेष ध्यान देने और डेटा एनालिस्ट की नियुक्ति की बात भी हो रही है?

अश्विनी राणा: जी, अब डिजिटलाइजेशन और AI का जमाना है। कमीशन डेटा एनालिस्ट और कंसल्टेंट्स की भर्ती कर रहा है जो रिसर्च करेंगे कि अलग-अलग सिफारिशों का सरकार पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा।

Anchor : सर, एक नया फॉर्मूला चर्चा में है जिसमें दूध, सब्जी और राशन के साथ 3,490 कैलोरी को पैमाना बनाया गया है। साथ ही परिवार की यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की बात है?

अश्विनी राणा: बिल्कुल, यह जायज है। सैलरी स्ट्रक्चर तय करते समय कैलोरी और फैमिली मेंबर्स का खर्च देखा जाता है। अब परिवार छोटे जरूर हुए हैं, लेकिन बच्चों पर अपने आश्रित मातापिता की जिम्मेदारी भी होती है। इसलिए यूनिट को 5 मानना सही मांग है ताकि उनकी ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ भी शामिल हो सके।

Anchor : फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या उम्मीद है? क्या इस बार यह ज्यादा होगा?

अश्विनी राणा: फिटमेंट फैक्टर पिछले बार की तरह बहुत ज्यादा जंप नहीं करेगा। इसका कारण यह है कि इस बार डीए (DA) उतना ज्यादा नहीं है जितना 7वें वेतन आयोग के समय था।

Anchor : एक और बड़ी खबर है कि EPFO से पैसा अब UPI और ATM के जरिए भी निकाला जा सकेगा?

अश्विनी राणा: जी, ईपीएफओ डिजिटलाइजेशन का इस्तेमाल कर रहा है ताकि मेंबर्स को ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़ें। एटीएम के लिए कार्ड या पासवर्ड की सुविधा हो सकती है और इसकी एक तय लिमिट होगी।

Anchor : आखिर में, जो ‘WhatsApp यूनिवर्सिटी’ पर सैलरी 70 हजार होने जैसी खबरें चलती हैं, उन पर जनता को क्या सलाह देंगे?

अश्विनी राणा: ऐसी खबरों पर भरोसा न करें। जब तक सरकार, कमीशन या PIB की तरफ से कोई ऑथेंटिकेटेड बयान न आए, तब तक किसी भी जानकारी को सच न मानें। कर्मचारियों को थोड़ा धैर्य रखना होगा, लेकिन अंत में उनकी झोली जरूर भरेगी।

Anchor : धन्यवाद सर,  नमस्कार।

Information Source – TV9.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top